पलामू, जुलाई 31 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी ट्रक चालक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को कराई है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि गुरुवार की रात में ट्रक चालक और सह चालक से टोल प्लाजा के कर्मियों ने मारपीट की थी, जिसमें मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि टोल प्लाजा एनएच-139 के छतरपुर-हरिहरगंज फोरलेन खंड पर स्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...