Palamu News: टेढ़वा नाला पर बना पुलिया बहा
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। तरहसी प्रखंड की सेलारी पंचायत भवन के समीप बहेरा खाला के टेढ़वा नाला पर बना पुलिया बारिश में बह गया है। इससे करीब 100 घरों के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से पुल की समस्या झेल रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और विधायक से कई बार गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर श्रमदान से सड़क और पुल बनाने का प्रयास किया था। विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने भी निजी राशि से मिट्टी-मोरम डलवाया था, लेकिन बारिश के तेज बहाव में सब बह गया। ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.