Palamu News: टेंडर डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर। नगर परिषद में विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया के दौरान टेंडर मैनेज करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तीखी नोकझोंक के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस संबंध में राजीव यादव ने नदीम अंसारी और आरिफ चूड़ीफरोस के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि टेंडर मैनेज करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.