Palamu News: टीबी से मौतों की समीक्षा का दिया गया प्रशिक्षण
पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: टीबी से मौतों की समीक्षा का दिया गया प्रशिक्षण मेदिनीनगर। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, पलामू की ओर से गुरुवार को सिविल सर्जन सभागार में टीबी मृत्यु समीक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। डब्ल्यूएचओ-एनटीईपी कंसल्टेंट डॉ. अनुपमा टी. एडवर्ड ने टीबी डेथ ऑडिट की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने उपचार में देरी, दवाओं के प्रभाव और मरीजों की निगरानी में कमियों की पहचान पर जोर दिया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एसके रवि ने समय पर जांच, सटीक आंकड़ों के संधारण और मृत्यु समीक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.