Palamu News: टीएनए राउंड चार के लिए शिक्षक कर सकेंगें 16 तक अपना रजिस्ट्रेशन
पलामू, नवम्बर 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में शिक्षकों की शिक्षण क्षमता और प्रशिक्षण संबंधी जरूरतों के आकलन के लिए टीचर नीड असेसमेंट (टीएनए) राउंड-4 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू है, जिसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। शिक्षकों का आकलन 25 से 27 नवंबर तक होगा। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि टीएनए का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता का आकलन कर उनकी प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं की पहचान करना है, ताकि उसी आधार पर आगे प्रशिक्षण दिया जा सके। एपीओ बताया कि इस बार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी विषयों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे। इससे प्रश्नपत्रों की कुल संख्या 24 से बढ़कर 26 हो गई है। परीक्षा में कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.