पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नव मनोनीत प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने कहा कि पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर शहर में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए उपायुक्त धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की थी। उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेकर गड्ढों को भरवाने का कार्य किया है। मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन अपने कार्यों की जिम्मेवारी निभाने में अबतक विफल है। नालियों में कचरा बजबजा रहा है और सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बन चुके हैं। स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हैं और अवारा कुत्ते सड़कों पर तांडव मचा रहें हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: कोयल नदी में पेयजल कू...