पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। विधानसभा के समक्ष आंदोलन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज तथा जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद के दौरान मेदिनीनगर समेत पलामू जिले में विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और कई स्थानों पर धरना, प्रदर्शन तथा चक्का जाम कर आवागमन बाधित किया। यह भी पढ़ें- लाठी चार्ज के विरोध में दिशा छात्र संगठन का प्रदर्शनयातायात व्यवस्था में बाधा बंद के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेदिनीनगर शहर में लोकल और बाहर जाने वाली अधिकांश यात्री गाड़ियों का परिचालन बंद रहा। छोटी गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- भाजपा क...