Palamu News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सम्मान और पहचान के लिए किया जाम
पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारियों ने बुधवार को मेदिनीनगर के रेड़मा चौक पर जाम कर झारखंड बंद का समर्थन किया। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान और उचित पहचान देने सहित विभिन्न मांगों को जोरदार तरीके से उठाया गया। आंदोलनकारियों ने कहा झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद कई आंदोलनकारी अब भी अपने अधिकार और सम्मान से वंचित हैं। जाम के कारण पैदा हुई अस्त-व्यस्त स्थिति को पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझा कर समाप्त किया। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों ने मांग की कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर उन्हें राजकीय सम्मान प्रदान करे। यह भी पढ़ें- पेंशन और रोजगार की मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलनकारी, झारखंड बंद का कितना असर? जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.