Palamu News: झामुमो ने प्रखंडों में धरना देकर खान एव खनिज कानून में संशोधन का किया विरोध
पलामू, सितम्बर 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। खान एवं खनिज विकास नियमन संशोधन अधिनियम के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को मेदिनीनगर कचहरी परिसर, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय सहित पलामू जिले के सभी प्रखंडां में धरना-प्रदर्शन किया। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के युवा नेता अभिषेक सिंह, सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक ने लोगों को संबोधित करते हुए उक्त कानून को झारखंड के लिए नुकसानदेह बताया। नवलेश मेहता की अध्यक्षता और रमेश कुशवाहा के संचालन में आयोजित धरना कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। अभिषेक सिंह ने कहा कि खान एवं खनिज अधिनियम में संशोधन किए जाने से झारखंड जैसे राज्यों का अधिकार सीमित हो गया है। यह भी पढ़ें- Hazari...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.