पलामू, नवम्बर 19 -- Palamu News: झामुमो किसान मोर्चा ने किया संगठन विस्तार हुसैनाबाद। झामुमो किसान मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह के निर्देश पर पलामू के सभी प्रखंडों में नई कमेटियों का गठन किया गया है। हुसैनाबाद में पवन कुमार चौधरी अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह व मुकेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, सुदर्शन सिंह सचिव, अभिमन्यु चौधरी संगठन सचिव और अरुण सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। हैदरनगर में देवेंद्र सिंह अध्यक्ष तथा मोहम्मदगंज में अस्फाक खान अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...