पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर शहर के एक मोहल्ले में डायन-बिसाही के नाम पर एक विधवा को प्रताड़ित करने का मामला सामने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कमलेश भगत के विरुद्ध प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपी की पहचान फिलहाल पुलिस जांच के मद्देनजर सार्वजनिक नहीं की जा रही है। छतरपुर के थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि पीड़िता के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर डायन-बिसाही से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि झाड़-फूंक के नाम पर उससे रुपये, जमीन और मवेशी तक लिए गए। इतना ही नहीं, झाड़-फूंक के दौरान महिलाओं को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित करने और जान-माल का नुकसान पहुंचा...