Palamu News: ज्ञान दीप कॉन्वेंट स्कूल के सचिव का निधन
पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: ज्ञान दीप कॉन्वेंट स्कूल के सचिव का निधन विश्रामपुर। रेहला के ज्ञान दीप कॉन्वेंट स्कूल का संचालन करने वाले कौशिक एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव धनंजय दुबे का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने वाराणसी स्थित बीएचयू में हृदय गति रुकने से अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार में शोक की लहर है। सचिव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने सोमवार, 26 अक्तूबर को अवकाश घोषित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब विद्यालय मंगलवार, 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से पुनः संचालित होगा। शोक की इस घड़ी में विद्यालय परिवार ने दिवंगत सचिव के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.