पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव में बुधवार के देर शाम में सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। जख्मी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव निवासी रवि कुमार एवं गढ़वा जिला नगर थाना क्षेत्र के मढ़ही गांव निवासी अनिल राम के रूप में की गई है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि जख्मी के अनुसार बुधवार के देर शाम में दोनों लोग बाईक से जोड़ गांव से शहर की ओर आ रहे थे, जैसे ही जोड़ गांव के गुरसुती नदी के समीप पहुंचे वैसे ही एकाएक यह गाय बीच सड़क पर आ गई जिससे अनियंत्रित होकर दोनों लोग सड़क पर गिर गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को एमआरएमसीएच लाया गया, ...