Palamu News: जे-टेट परीक्षा ड्यूटी में तैनात जवान की राइफल हुई गायब, बाद में सोफे के नीचे से बरामद
पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में जेटेट परीक्षा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिस जवान की सरकारी एसएलआर राइफल गायब होने से पुलिस महकमे में घंटों हड़कंप मची रही। काफी खोजबीन के बाद राइफल उस मकान के सोफे के नीचे से बरामद हुई, जहां जवान ठहरा हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कपिल चौधरी ने जवान को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू करने और विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि जवान की लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है। विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जवान की चिकित्सकीय जांच भी कराई जा रही है, ताकि घटना के समय उसकी स्थिति का पता चल सके। एसपी ने कहा कि अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: जेटेट के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.