पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के जेलहाता मोहल्ले में एसडीएम आवास रोड स्थित जेल गेट के समीप मंगलवार की रात में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार पासवान के फर्दबयान पर प्राथमिकी कर पुलिस जांच तेज कर दी है। गोली दाहिनी तरफ कमर से ऊपर पेट में लगकर आर-पार निकल गई है। उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। वह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में मेदिनीनगर सिटी में पॉली क्लिनिक के समीप किराये के मकान में रहता है। मेदिनीनगर शहर के थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गोली कैसे लगी? यह स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

घटना की जानकारी जितेंद्र ने पुलिस को बताया है कि वह बैरिया चौक स्...