पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से एक नवंबर को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के लिए पलामू जिले में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिले में दोनों पालियों में कुल 30,422 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें कक्षा छह से आठवीं तक के 19,281 और कक्षा एक से पांचवीं तक के 11,141 परीक्षार्थी हैं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए मेदिनीनगर के अलावा सदर प्रखंड, चैनपुर, सतबरवा, लेस्लीगंज, पड़वा और पाटन प्रखंड के विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जेटेट परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक...