पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं आजीविका केंद्र संघ से जुड़ी महिलाओं ने मानदेय बढ़ोतरी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर शुक्रवार को पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता को उनके आवासीय परिसर में ज्ञापन सौंपा।

समस्या का विवरण साथ ही बताया कि वर्ष 2017 से आजीविका मिशन के तहत जी-सीआरपी, एफएल-सीआरपी, बैंक सखी, बागवानी सखी, वीओए और जेआरपी सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। विधायक ने महिलाओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके संघर्ष का समर्थन करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी जायज मांगों को राज्य सरकार के ...