पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: विश्रामपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता सह विश्रामपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय मेहता के निधन से क्षेत्र में शोक है। उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। संजय मेहता सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद डॉ. चंद्रवंशी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Jamshe...