पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाते हुए चार से पांच संभावित जुआ अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर की जा रही है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि क्षेत्र के आसपास के इलाकों में नवयुवकों के लगातार जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शाहपुर, कंकारी और हरभोंगा समेत चार से पांच स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही जुआ खेलने वाले लोग मौके से फरार हो जा रहे हैं। इस कारण अब तक जुआ खेलने से संबंधित कोई सामान या अन्य सामग्री बरामद नहीं की जा सकी है। हाल...