पलामू, अक्टूबर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय एवं वन प्रमंडल मेदिनीनगर के संयुक्त तत्त्वाधान में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ किया गया। एनपीयू परिसर से एनपीयू के पदाधिकारियों, एनएसएस के स्वयं सेवक आदि ने वन्य जीवों के संरक्षण के लिये लोगों तक संदेश पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti Quotes : महात्मा गांधी के 20 लोकप्रिय और प्रेरणादायी विचार, बदल देंगे जिंदगीकार्यक्रम का उद्देश्य एनपीयू के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जंगलों की कमी के कारण जंगली जीवों का आवागमन शहरों की ओर हो रहा है, इसे हमें रोकने के लिए जीवों के प्राकृतिक आवास को संरक्षण की आवश्यकता है और इसके लिए सभी ...