Palamu News: जीवित पुत्रिका व्रत कल, आज नहाए खाए से होगी शुरुआत
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। संतानों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर माताओं द्वारा रखा जाने वाला पवित्र निर्जला जीवित पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शनिवार को मनाया जाएगा। व्रत की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी और रविवार को पारण के साथ इसका समापन होगा। पर्व को लेकर मेदिनीनगर बाजार में गुरुवार को दिनभर खरीदारी की रौनक रही। बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन व्रत में उपयोग होने वाले पारंपरिक खाद्य पदार्थों और सब्जियों की खरीदारी करते नजर आए। व्रत को लेकर मांग बढ़ने से कई सब्जियों और खाद्य पदार्थों के दाम सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गए। बाजार में झिंगी 400 रुपये प्रति किलो, नूनी साग 160 से 200 रुपये, मड़ुआ आटा 120 से 160 रुपये, कचरी 500 रुपये, बराई दाल 120 रुपये, बाटूरा दाल 200 रुपये, कांदा 80 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.