पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: जीवन ज्योति नर्सिंग होम में दो प्रसूताओं की मौत की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के पांकी रोड स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में दो प्रसूताओं की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। पलामू के सिविल सर्जन ने 26 अक्तूबर को आदेश जारी कर दोनों महिलाओं की मौत के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को नर्सिंग होम का स्थल निरीक्षण कर गैप एनालिसिस रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। नर्सिंग होम इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत के मामले में कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजक पाते हुए सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने जांच दल का गठन किया है। दो महिलाओं की मौत के बाद जीवन ज्योति नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व म...