पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनपीयू के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ राघवेंद्र सिंह का मंगलवार की सुबह में रांची में निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत, विशेषकर पलामू के शैक्षणिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके जाने से शिक्षा जगत ने एक अनुभवी, विद्वान एवं समर्पित शिक्षक को खो दिया है। डॉ राघवेंद्र सिंह डायबिटीज एवं पिछले लगभग एक वर्ष से किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज रांची स्थित राज हॉस्पिटल एवं उसके उपरांत गुरुनानक अस्पताल रांची में चल रहा था। उनका निधन की खबर पाकर सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से अनेक ...