Palamu News: जीएलए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को दी गई विदाई
पलामू, सितम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनपीयू के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ जसबीर बग्गा के सेवानिवृति पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने अंग वस्त्र देकर विदाई दी। इस अवसर पर उनके दीर्घ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि उनके समर्पण, सरल व्यवहार और विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेह सदैव याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई और सुखद यात्रा की शुरुआत है। इस पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सह एनपीयू अध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर गुलाम नबी, सत्या दुबे, अभिषेक तिवारी, संजय वर्मन, जितेंद्र कमलापुरी, रिशु कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। डॉ जसबीर बग्गा के सेवानिवृति होने पर जीएलए कॉले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.