पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के बसौरा स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी) में गुरुवार को नवप्रवेशी बीटेक बैच 2026-2030 के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आरंभिका 2026 का शुभारंभ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों को संस्थान, शैक्षणिक व्यवस्था, अभियंत्रण शिक्षा की अपेक्षाओं और व्यावसायिक विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, अकादमिक प्रभारी, विभिन्न विभागाध्यक्षों और इंडक्शन कार्यक्रम के संयोजक आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की विकास यात्रा और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की परिकल्पना और बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अ...