पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। धनबाद रेल डिविजन के डालटनगंज स्थित जीआरपी थाना परिसर स्थित जर्जर बैरक के छत का प्लास्टर मंगलवार की देर शाम में अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय बैरक में मौजूद पुलिसकर्मी खाना पका रहे थे। तेज आवाज के साथ प्लास्टर गिरते ही बैरक में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी जवान समय रहते सुरक्षित हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, पकाया जा रहा भोजन पूरी तरह बर्बाद हो गया। कांस्टेबल एसएस दुबे ने बताया कि घटना के समय हल्का बारिश हो रही थी। सात-आठ जवान बैरक के बरामदे में बैठे थे। हवलदार मुनीलाल हांसदा और एसआई लालबाबू खाना पका रहे थे। अचानक छत का प्लास्टर गिरने से सभी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

जर्जर बैरक की स्थिति जवानों का कहना है कि बैरक की जर्जर स्थिति को लेक...