पलामू, नवम्बर 14 -- पलामू में मधुमेह जांच शिविर Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शनिवार को पलामू जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल में नि:शुल्क शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों की नि:शुल्क रक्त शर्करा की जांच की गई। साथ ही मधुमेह से बचाव, लक्षण और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय पर बीमारी की पहचान करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मधुमेह एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जिसे नियमित जांच और बेहतर दिनचर्या अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से नियमित रूप से शुगर जांच कराने की अपील की।उन्होंने कहा...