पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से मेदिनीनगर सदर प्रखंड के लहलहे ग्रिड में कार्य किए जाने के कारण 20 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 132/33 केवी सुदना ग्रिड, डालटनगंज से जुड़े 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संबंधित सूचना के अनुसार रेड़मा, बैरिया, सुदना, पांकी, पाटन, गहरपथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा, नावा बाजार, तुकबेरा, पोखराहा, परसाई तेतराई, रामगढ़ और गांधीपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र प्रभावित रहेंगे। इन उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इसके कारण मेदिनीनगर शहर के अलावा पाटन, मनातू, तरहसी, पांकी, लेस्लीगंज, चैनपुर, पोखराहा, रामगढ़, पड़वा, नावा बाजार और छतरपुर के विभिन्न ...