पलामू, जुलाई 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के शाहपुर स्थित सहोदय उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को को जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के एडीपीओ अंबुजा पांडेय एवं उज्जवल मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। अंडर 15 बॉयज में चैनपुर विजेता और रामगढ़ उप विजेता रहा। अंडर 17 बॉयज में विजेता चैनपुर व उपविजेता रामगढ़, अंडर 17 गर्ल्स में विजेता रामगढ़ व उपविजेता पांकी रहा। विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को एडीपीओ अंबुजा पांडेय और एपीओ उज्जवल मिश्र ने शुभकामनाएं दी और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनुपम तिवारी, हीरालाल रणजीत सिंह, अरविंद दुबे साकेत शुक्ला, आनंद सिंह, बिग रा...