Palamu News: जिला स्तरीय गायन व नृत्य प्रतियोगिता 16 को
पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च-2026 के तहत जिला स्तरीय गायन व नृत्य प्रतियोगिता 16 अक्तूबर को आयोजित होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को स्कूलों के प्रतिभागी की सूची 13 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जारी पत्र में कहा है कि स्कूली एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच से गायन व नृत्य में प्रतिभा खोल के लिए 16 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। जूनियर वर्ग कक्षा से छह से आठवीं एवं सीनियर वर्ग कक्षा नौ से 12वीं बालक-बालिका में जिला स्तरीय के लिए कुल छह-छह बच्चों का चयन किया जाना है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी 23 अक्तूबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.