Palamu News: जिला योजना कार्यकारिणी समिति योजनाओं को दी स्वीकृति
पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक कर विभिन्न विभागों की 100 से अधिक योजनाओं को मंजूरी दी गई। स्वीकृत योजनाओं में पीसीसी सड़क, नाली, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, विद्यालयों की मरम्मत, बोरिंग और सीसीटीवी अधिष्ठापन समेत अन्य कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 13 योजनाओं को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से पेयजल आधारित योजनाएं हैं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्रियान्वित 105 योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इनमें 33 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 72 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Simdega News: जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.