Palamu News: जिला प्रशासन बनाम पत्रकार का फैंसी मैच बना रोमांचक
पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस स्टेडियम में जिला प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच 12 ओवर का फैंसी क्रिकेट मैच हुआ। टॉस जीतकर प्रशासन ने चार विकेट पर 101 रन बनाए। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने 30 और सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने 49 रन बनाए। जवाब में पत्रकार एकादश ने सात विकेट खोकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की। नीरज ने 31, प्रभुदयाल ने 29, ए कुमार ने 13 और विनोद ने 6 रन बनाए। डीआरडीओ निदेशक रतन सिंह ने कमेंट्री की। मैच बड़ा रोमांचक रहा। प्रशासन टीम में एसपी कपिल देव चौधरी, ट्रेनिंग आईएएस ऋत्विक मेहता, डीपीआरओ असीम कुमार, एनडीसी नीरज कुमार, एपीआरओ अजीत तिवारी, डीएसपी राजेश यादव, आईएफएस प्रदीप, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार और सदर सीओ अमरदीप बालोतरा शामिल रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.