Palamu News: जिला पार्षद ददन पासवान पंचतत्व में विलीन, जिला परिषद कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा
पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के जिला पार्षद ददन पासवान का शनिवार को गांव के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार की शाम ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनका निधन हो गया था। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को पिपरा बाजार लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शवयात्रा में भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इधर, जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। संचालन डीडीसी मो. सादत अनवर ने किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने कहा कि ददन पासवान नेकदिल, मिलनसार और मधुभाषी व्यक्ति थे। वे बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन करते थे। उनके निधन से जिला परिषद और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में जिला परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.