पलामू, सितम्बर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर/हुसैनाबाद, हिटी। सोन नद में बाढ़ के बीच नदी पार करने की मजबूरी के बीच हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी नाव घाट पर शुक्रवार की देर शाम में पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह ने नाविकों के बीच लाइफ जैकेट का वितरण किया। साथ ही इसका उपयोग खुद और यात्रियों को नदी पार कराने के दौरान अनिवार्य रूप से कराने का अनुरोध किया ताकि खतरा को कम किया जा सके। आलोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलवक्त नदी खतरे के निशान पर पहुंचकर बह रही है। बिहार के रोहतास और पलामू के हुसैनाबाद के बीच प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में लोग नाव से आवागमन करते हैं। इसके कारण खतरा बढ़ गई है। नाविक और यात्रियों को अपने अनिवार्य काम के लिए नदी पार कर आने-जाने में किसी खतरे का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए लाइफ जैकेट का वितरण किया...