Palamu News: जितिया पारन के दौरान मां के साथ आहार में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: जितिया पारन के दौरान मां के साथ आहार में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर शहर के खाटिन मोहल्ले में जितिया पारन के लिए रविवार की सुबह में आहर में मां के साथ नहाने गए 14 वर्षीय प्रिंस कुमार की डूब जाने से मौत हो गई। मां के पारन करने के बाद दोनों घर लौटने लगे। इसी दौरान प्रिंस ने कुछ देर बाद आने की बात कहकर आहर में नहाने के लिए चला गया और गहरे पानी में डूब गया। आहर के किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने प्रिंस को डूबते देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- ओरिया नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत इसके बाद उसे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।प्रिंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.