पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में शुक्रवार को छहमुहान पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए 25 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में रखा गया। सभी के चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिए गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...