पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में राजदेव सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सेवरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। सेवरी देवी ने बताया कि वह अपनी 1 एकड़ जमीन में मक्का लगाए थे जिसे आकर अवधेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, पूरण सिंह, नन्द किशोर सिंह, संगीता कुमारी ने मक्का को कबाड़ने लगे जब वह मना करने गई तो सभी ने तैयारी के साथ लाठी, डंडे, टांगी से हमला किया और सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। फिलहाल पीड़ित का इलाज चैनपुर अस्पताल में चल रहा है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि इस संबंध में अब तक किसी तरह के आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Munger News: पैनल या सिंगल यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल यह भी पढ़ें- Gopal...