Palamu News: जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट
पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय-हुसैनाबाद में कक्षा आठवीं के छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। स्कूल के तीन अन्य छात्रों ने मिलकर आठवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर दी है। संबंधित छात्रों को अनुशासनहीन मानते हुए विद्यालय प्रशासन ने उन्हें निलंबित किया था। बाद में अभिभावकों के शपथ पत्र (एफिडेविट) जमा करने और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन देने के बाद चेतावनी के साथ उन्हें पुनः विद्यालय में पढ़ने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, एक बार फिर मारपीट की घटना सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। विद्यालय के प्राचार्य ए रोमी ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए विभिन्न प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.