Palamu News: जर्जर जीआरपी बैरक की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे जवान
पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज जीआरपी थाना परिसर स्थित जर्जर बैरक में मंगलवार देर शाम बैरक की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय बैरक में तैनात पुलिसकर्मी खाना बना रहे थे। तेज आवाज के साथ प्लास्टर गिरते ही बैरक में अफरातफरी मच गई, लेकिन सभी जवान समय रहते सुरक्षित हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, बन रहा भोजन पूरी तरह बर्बाद हो गया।कांस्टेबल एस.एस. दुबे ने बताया कि घटना के समय हल्का बारिश हो रहा था सात-आठ जवान बैरक के बाहर बरामदे में बैठे थे जबकि हवलदार मुनीलाल हांसदा और एसआई लालबाबू खाना बना रहे थे। अचानक छत का प्लास्टर गिरने से सभी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। जवानों का कहना है कि बैरक की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.