पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ऊंटारी प्रखंड के चेचरिया रेलवे फाटक से शिवसम्पत धाम होते हुए सीएचसी मोड़ तक करीब पांच किलोमीटर सड़क की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे इस मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर तक यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों की मदद से दूसरी गाड़ी के सहारे बस को खेत से बाहर निकाला गया। संबंधित बस छत्तीसगढ़ से जपला जा रही थी। शिवसम्पत धाम के समीप सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बस अनियंत्रित हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी...