Palamu News: जरूरतमंदों के बीच रोटी-सब्जी वितरित
पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर। मिशन समृद्धि संस्था द्वारा संचालित समृद्धि की रोटी अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क के सामने दोना-पत्तल और दातुन बेचने वालों तथा शनि मंदिर के आसपास रहने वाले वृद्धों और दिव्यांगों के बीच रोटी, सब्जी और फल बांटे गए। शीला श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा की भावना प्रबल हो तो जरूरतमंदों तक पहुंचने का रास्ता निकल ही जाता है। भोजन वितरण के दौरान कई राहगीर भी भोजन मांगते हैं। उन्हें मना करना उचित नहीं लगता। जरूरतमंदों को भोजन करते देखकर सेवा का उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने सहयोग करने वाले परिवारों के प्रति आभार जताया। अभियान में अहिल्या गिरि, शीला गोस्वामी, रंजीता, बेबी पांडेय, शिल्पी, बैजन्ती गुप्ता और वीणा राज का सराहनीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.