पलामू, सितम्बर 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। दुर्गापूजा-2026 को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने को लेकर, जीएलए कॉलेज के पास स्थित जय मां जगदंबे क्लब ने तैयारियों की शुरुआत कर दी है। क्लब की ओर से पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित नरेंद्र पाठक ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई, जबकि यजमान के रूप में मनीष कुमार सिंह शामिल हुए। क्लब के संरक्षक शैलेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारी है। पंडाल का निर्माण भव्य एवं आकर्षक तरीके से कराया जाएगा। प्रयास है कि जय मां जगदम्बे क्लब का पंडाल पलामू ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के बेहतरीन पूजा पंडालों में शामिल हो। पूजा की परंपरा और गरिमा बनाए रखते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्य...