पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। दो माह पहले घर-परिवार के बेहतर भविष्य का सपना लेकर जम्मू-कश्मीर कमाने गया 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर गुडू पासवान का शव गुरुवार की अल सुबह पैतृक गांव रेहला थाना के शंखा गांव पहुंचा। पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। गुडू पासवान पिछले पांच-छह वर्षों से जम्मू-कश्मीर के एक पावर प्रोजेक्ट में वेल्डिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। दो माह पहले ही वह परिजनों से मिलकर दोबारा काम पर गया था। परिवार को क्या पता था कि इस बा,र वह घर लौटेगा तो जिंदा नहीं, बल्कि उसका शव आएगा। परिजनों के अनुसार छह अक्तूबर को दोपहर भोजन के समय गुडू पावर प्रोजेक्ट से अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल ...