Palamu News: जमा पानी में गिरने से युवक की मौत
पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोंगा रोड स्थित जमा पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर भट्ठी चौक निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच भेज दिया। चैनपुर के थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार युवक शराब का अधिक सेवन करता था। आशंका है कि शराब के नशे में वह जमा पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.