Palamu News: जमशेदपुर के फल व्यवसायी की हत्या मामले में आरोपी के घर पहुंची पुलिस
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जमशेदपुर के फल व्यवसायी कन्हैया यादव हत्याकांड में फरार आरोपी विजय चंद्रवंशी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस ने पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में आरोपी के घर समेत चार स्थानों पर न्यायालय से निर्गत इश्तहार चस्पा किया। 11 फरवरी 2026 को जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन पर छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गोलमुरी थाना कांड संख्या 18/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, लालगढ़ निवासी विजय चंद्रवंशी गिरफ्तारी के भय से फरार है। इश्तहार तामिला के दौरान गोलमुरी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक इंद्रदेव राम, एएसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.