Palamu News: जन समाधान दिवस में 18 मामलों का निष्पादन
पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेते हुए विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास एवं अंचलाधिकारी सत्यम कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जन समाधान दिवस में जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, चेक स्लिप, भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों के अलावा जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, पारिवारिक सूची और म्यूटेशन से संबंधित कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। 16 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। प्रखंड कार्यालय से संबंधित चार आवेदन भी मिले, जिनमें दो का तत्काल समाधान किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि जिन आवेदनों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं हो सका है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.