Palamu News: जनकपुरी मानस महायज्ञ की तैयारी शुरू, विनोद तिवारी बने अध्यक्ष
पलामू, नवम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बारालोटा मोहल्ला स्थित जनकपुरी (पांकी रोड) मंदिर परिसर में शनिवार को श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ समिति के 51वें अधिवेशन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राजनाथ तिवारी ने की। बैठक में ग्रामीणों की उपस्थिति में महायज्ञ के सफल आयोजन पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यसमिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष विनोद तिवारी व सचिव हरि तिवारी को बनाया गया है।
महायज्ञ की तैयारी और कार्यसमिति का गठन बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में समिति की बैठक होगी। 12 फरवरी को हनुमत पूजा तथा 13 फरवरी से महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर परिसर की दुकानों से संबंधित मुद्दों पर अगली बैठक में चर्चा होगी। उपसचिव रविंद्र तिवारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.