Palamu News: जगुआर में पोस्टेड किसैनी गांव के एएसआई का निधन
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के किसैनी गांव निवासी जगुआर पुलिस बल के 42 वर्षीय एएसआई राजनारायण सिंह चेरो का सोमवार रात अचानक निधन हो गया। वे देवघर में एक माह की ड्यूटी पूरी करने के बाद हजारीबाग के पदमा में ट्रेनिंग के लिए ऑन ड्यूटी जॉइनिंग पर थे। पिछले दो-तीन दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार रात अचानक उनकी मौत हो गई। मंगलवार शाम पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और दो नाबालिग बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजनारायण सिंह चेरो साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से थे। अंतिम संस्कार में जिला पार्षद संग्राम सिंह, सेमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नवलेश सिंह, प्रमोद सिंह और विजय सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। संग्राम सिंह ने कहा कि राजनारायण सिंह चेरो गांव और आसपास के क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.