Palamu News: जंगली सुअर का शिकार करने में गई थी युवक की जान, साथियों ने शव बालू में दफना दिया था
पलामू, जुलाई 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के शेखडीहा गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद उसके शव को कोयल नदी की बालू में दफनाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए कमल रजवार उर्फ बबलू और रामजी रजवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 50 फीट लोहे का बिजली तार और करीब डेढ़ फीट लंबे लकड़ी के छह खूंटे बरामद किए गए हैं। पुलिस की अबतक के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के नंगे बिजली तार की चपेट में आने से सचिन कुमार साह की मौत हुई थी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव को सतबहिनी पंचायत सचिवालय के पास कोयल नदी की बालू में दफना दिया गया था।
घटना का विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.