पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरंदरबिगहा में 2 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे गोली मारकर हुई ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की हत्या के मामले में मृतक के पिता भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ भूलन सिंह ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर 10 लोगों को नामजद करते हुए पूर्व नियोजित साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपियों या उनके सहयोगियों की ओर से परिवार के किसी सदस्य को दोबारा निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस से तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। प्रार...